Breaking News

चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल हास्पिटल कचांदुर में सीसीटीवी कैमरों से व्यवस्था की मॉनिटरिंग होगी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आज कचांदुर स्थित चन्दूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों व नोडल अधिकारी से विस्तृत जानकरी ली। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के माध्यम से पूरे अस्पताल में सुविधाओं की मॉनिटरिंग की जानकारी ली। कलेक्टर ने क्रिटिकल मरीजों वाले सेक्शन सहित अन्य सेक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम आयुक्त  ऋतुराज रघुवंशी भी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में कोविड मरीजों की बेहतरी के लिए जिस भी सुविधा की आवश्यकता हो, उसकी अविलम्ब पूर्ति करें। उन्होंने मरीजों के परिजनों की कॉउंसलिंग की व्यवस्था भी पुख्ता बनाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने बताया कि अभी कुछ बेड खाली हैं। क्रिटिकल मरीजों के लिए आपात सेवा वार्ड में निगरानी के साथ उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में किसी मरीज को रिफर करने की स्थिति बनती है तो उन्हें एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराएं। मृत्यु हो जाने की दशा में जिनके पास वाहन की व्यवस्था न हो, उन्हें अस्पताल में उपलब्ध शव वाहन से शव पहुंचाने की व्यवस्था करें।
कलेक्टर ने आक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि अतरिक्त सिलेंडर रखें । इसके अलावा 10 आक्सीजन कंसेंट्रेटर भी रखने कहा है जिससे मरीज को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सतत रूप से निगरानी रखने से हालात  को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। कलेक्टर ने यहां ड्यूटी कर रहे स्टाफ की भी जानकारी ली। बताया कि स्टॉफ नर्स, एएनएम सहित निगरानी के लिए अतिरिक्त चिकित्सक की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई जा रही है। आवश्यकता अनुसार अमले में बढ़ोतरी की जाएगी।

Check Also

सुशासन का दूर-दूर तक अता-पता नहीं … और साय सरकार मना रही सुशासन तिहार – जंघेल

द सीजी न्यूज दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर देवकुमार जंघेल ने बयान जारी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!