Breaking News

ब्लू बर्ड फाउंडेशन ने चलाया क्लीनलिनेस ड्राइव : वीआईपी रोड की सफाई कर दिया संदेश : फेवरेट प्लेस को मत बनाइये डंपिंग यार्ड

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रायपुर में अगर दोस्तों के साथ चिल करना हो या ड्राइव पर जाना हो या साइकिलिंग, जॉगिंग पर जाना हो तो सबसे ज़्यादा पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है वीआईपी रोड … यहां से थोड़ा और आगे चले जाइए … नई राजधानी की चौड़ी सड़कों पर ड्राइव का मज़ा ही अलग है। ड्राइव के दौरान कॉफी-स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल लेकर दोस्तों या परिवारजनों के साथ एन्जॉयमेंट के बाद हम मुड़कर पीछे नहीं देखते …। हम पीछे छोड़ जाते हैं पानी की खाली प्लास्टिक बोतलें, चिप्स और स्नैक्स के खाली पैकेट्स और ढेर सारा कचरा। जाने-अनजाने हम अपने फेवरेट प्लेस को डंपिंग यार्ड में बदल देते हैं …

अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है। इस ज़िम्मेदारी को निभाने और लोगों को जागरुक करने
ब्लू बर्ड फाउंडेशन रायपुर और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज एयरपोर्ट के आसपास वीआईपी रोड पर  क्लीनलिनेस ड्राइव चलाया गया। ब्लू बर्ड फाउंडेशन के सदस्यों ने आम जनों को सफाई के लिए प्रेरित करने वीआईपी रोड की सफाई करते हुए करीब 20 बैग कचरा साफ किया।

ब्लू बर्ड फाउंडेशन की डायरेक्टर सुधा वर्मा ने बताया कि वो अक्सर यहाँ ड्राइव और साइकिलिंग के लिए आती हैं। दिन ब दिन इस इलाके की तस्वीर बिगड़ती जा रही थी। एक नागरिक के तौर पर अपने शहर और पर्यावरण के लिए इतनी लापरवाही ठीक नहीं। विचार आया कि क्यों न सफाई के लिए शुरुआत की जाए। अगर हम छोटी-छोटी लेकिन बेहद ज़रूरी बातों के लिए किसी का इंतज़ार करते रहेंगे तो बदलाव नहीं आएगा। हमें ही इस बदलाव का हिस्सा बनना होगा। इसी सोच के तहत 12 लोगों की टीम ने सफाई अभियान चलाया। अब हर हफ्ते कम से कम एक दिन टीम के साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Check Also

अफवाहों पर विश्वास न करें : बीएसपी को बेचने की खबरें असत्य और भ्रामक

THE CG NEWS रायुपर/ भिलाई इस्पात संयंत्र ने सोशल मीडिया व कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!