
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
एसयूसीआई ( कम्यूनिष्ट ) पार्टी के आह्वान पर जिला दुर्ग कमेटी द्वारा नया बस स्टैंड दुर्ग में आज किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हाल ही में करनाल ( हरियाणा ) में आंदोलनकारी किसानों पर बर्बरतापूर्वक पुलिस लाठी किया गया था जिसमें एक किसान शहीद हुए थे। आज श्रद्धांजलि सभा में पिछले कई महीने से चल रहे किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए तमाम किसानों को श्रद्धांजलि दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव आत्माराम साहू ने कहा कि ” करनाल में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर भाजपा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार के बर्बर हमले की निंदा करते हैं। इस जघन्य हमले में कई लोग घायल हुए हैं और एक किसान की मौत हो गई है। इस घटना ने एक बार फिर भाजपा के फासीवादी चरित्र को दर्शाया है। किसान विरोधी काले कृषि कानून के खिलाफ किसान दिल्ली के बोर्डरों पर पिछले नौ महीनों से संघर्षरत हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सहित तमाम सरकारों ने किसानों की दुर्दशा पर कभी भी ध्यान नहीं दिया और देश के पूंजीपतियों के हित में तमाम कानूनों को लागू कर इन पूंजीपतियों को करोड़ों रुपए का मुनाफा कमाने दिया जा रहा है। किसानों को अपनी जमीन बचाने के लिए और अपना जीवन बचाने के लिए एकजुट होना होगा। तीन काले कानून के खिलाफ और अत्यधिक जोर शोर से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
सभा में मांग की गई कि करनाल में किए निर्मम लाठीचार्ज से संबंधित पुलिस अधिकारियों को कड़ी सजा और पीड़ित किसान परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। किसान विरोधी 3 काले कृषि कानून अविलंब रद्द किया जाए।
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा राम साहू, देवेंद्र, प्रवीण शर्मा, दिनेश, पूजा सागर, मेनका, आकाश सोनी, पूनम वन्दना, झरना साहू, नीतू साहू, राधा कौशल आदि उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal