Breaking News

भूपेश सरकार के उत्कृष्ट कामकाज से भाजपा नेताओं ने खोया मानसिक संतुलन : राजनीतिक जमीन खिसकती देख अनर्गल बयानबाजी करने लगे – अलताफ अहमद

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर के मध्य ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद ने भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अलताफ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के जनहितैषी फैसलों से छत्तीसगढ़ में दिनोंदिन भाजपा लगातार कमजोर हो रही है। इसके कारण भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा है। मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण ही वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
अलताफ ने डी पुरंदेश्वरी के बयान की तीखी निंदा करते हुए कहा कि जब तक वे कांग्रेस में थी, तब तक तार्किक और आम जनता के हित की बातें करती थी। भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी राजनीति की दिशा ही बदल गई। कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने कभी ऐसी स्तरहीन बयानबाजी नहीं की, जैसी बस्तर में भाजपा के चिंतन शिविर के बाद की है। भाजपा के संस्कारों का ये असर है कि वे अनर्गल और बेतुके बयान दे रही हैं।
अलताफ ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी को बोलने का इतना ही शौक है तो वे महंगाई पर क्यों नहीं बोलती। बढ़ती महंगाई को लेकर उन्हें मोदी सरकार के खिलाफ बोलना चाहिये। छत्तीसगढ़ की जनता को ऐसे बेतुके बयान देकर महंगाई सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों से भटकाया नहीं जा सकता। भूपेश सरकार ने जिस तरीके से घोषणापत्र के वादों को पूरा किया है और किसानों, मजदूरों, आदिवासियों सहित सभी वर्गों के हित में फैसले किये हैं, उससे भाजपा नेताओं को समझ आ चुका है कि कांग्रेस के सामने वे अब नहीं टिक पाएंगे। इसी घबराहट में भाजपा नेता मानसिक संतुलन खो रहे है और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। बेहतर होगा कि वे स्तरहीन बयानबाजी बंद करें और जनहित के काम करने में ध्यान लगाएं।

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!