Breaking News

47 बच्चों समेत 71 लोग फूड पाइजनिंग का शिकार : आधी रात को कलेक्टर पहुंचे अस्पताल : बेहतर ट्रीटमेंट करने मेडिकल टीम को दिए निर्देश

  • कलेक्टर ने फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए बच्चों व मरीजों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

ग्राम गातापार कला में कल रात 71 लोग फूड पाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें 47 बच्चे भी शामिल हैं। सभी मरीजों को शासकीय मेडिकल कालेज पेंड्री में भर्ती कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम फूड पाइजनिंग का शिकार हुए लोगों का इलाज कर रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को इसकी खबर मिलते ही वे आधी रात को पेंड्री पहुंचे और भर्ती मरीजों के इलाज से संबंधित जानकारी ली। कलेक्टर ने मेडिकल टीम को सभी मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री पहुंचकर डॉक्टरों से फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए बच्चों और मरीजों के इलाज से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी भी कलेक्टर के साथ रहे। एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गातापार कला पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामवासियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

Check Also

भाजपा संगठन की मजबूती को लेकर बैठक : संगठन कार्यों में निरंतरता और पैनापन लाएं कार्यकर्ता : जगन्नाथ पाणिग्रही

कार्यकर्ताओं से दायित्व निभाने तैयार रहने का आव्हान THE CG NEWS दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!