द सीजी न्यूज डॉट कॉम
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संयुक्त सचिव उमेश मिश्रा को सस्पेंड करने के आदेश जारी किये हैं। लापरवाही, अनुशासनहीनता और उदासीनता बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार मंत्री के निर्देश के बावजूद स्थानीय लोक कलाकारों को काम देने में कोताही, विभाग के अफसरों से समन्वय न होने और आदेश के बावजूद उसका पालन न करने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal