द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / जिले में पिछले दिनों कृषि विभाग द्वारा खाद का अवैध भंडारण करने के सात प्रकरण पकड़े गए। इन मामलों में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अवैध रूप से भंडारित खाद को राजसात करने के आदेश दिए हैं। अफसरों ने बताया कि छुरिया, अम्बागढ़ चौकी और छुईखदान विकासखंड के कृषि केन्द्रों में औचक निरीक्षण के दौरान अवैध खाद भंडारण के 7 मामले पकड़े गए थे।
छुरिया विकासखंड स्थित कृषि केन्द्र में आकस्मिक निरीक्षण करने पर 70 बोरी यूरिया उर्वरक अवैध रूप से भंडारित पाया गया, जिसे राजसात किया गया। इसी प्रकार अम्बागढ़़ चौकी में कृषि केन्द्रों का निरीक्षण करने पर 61 बैग यूरिया, डीएपी 6 बैग, एमओपी 4 बैग, सिंगल सुपर फास्फेट 15 बैग और छुईखदान विकासखंड के कृषि सेवा केन्द्र में एसएसपी 59 बैग, 20:20:0 उर्वरक 13 बैग, एमओपी 11 बैग बिना उर्वरक अनुज्ञप्ति के भंडारण करना पाया गया। अवैध भंडारण के कारण उर्वरक राजसात करने की कार्रवाई की गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal