मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सिनेशन का कार्य कुशलतापूर्वक जारी है। यहां वैक्सीन के लिए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है। इससे राज्य में वैक्सिनेशन की गति तेज हुई है। लोगों को टीकाकरण के फायदा के बारे में अवगत कराया जा रहा है। वैक्सिनेशन कार्य के लिए कुशल रणनीति भी बनाई गई है। इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला देश में तेजी से वैक्सिनेशन वाले जिलों में सबसे टॉप पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिला प्रशासन सहित जिलेवासियों और टीकाकरण कार्य में जुटी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

देश में तेजी से वैक्सिनेशन वाले टॉप जिलों में रायगढ़ जिला में 79.66 प्रतिशत वैक्सिनेशन हो चुका है। हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर जिला 72.21 प्रतिशत वैक्सीनेशन के साथ द्वितीय स्थान पर है। उत्तराखण्ड के चमोली जिला में 70.81 प्रतिशत, उत्तराखण्ड के चम्पावत जिला में 70.21 प्रतिशत, गुजराज के नर्मदा जिले में 69.51 प्रतिशत वैक्सिनेशन हो चुका है। केरल के वायनाड जिला में 66.73 प्रतिशत, ओडिशा के गंजम जिला में 64.75 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 61.55 प्रतिशत और त्रिपुरा के धलाई जिला में 61.55 प्रतिशत वैक्सिनेशन का कार्य हो चुका है।