Breaking News

शीला होटल में लगी आग से आसपास की दुकानों में आग फैलने का खतरा : काबू पाने में लगेंगे कई घंटे : विधायक वोरा मौके पर पहुंचे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग के मेन मार्केट स्थित शीला होटल में आग लगने की घटना का पता चलते ही मौके पर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल पहुंच गए। उन्होंने आग पर तत्काल काबू पाने के लिए एहतियाती उपाय करने कहा है। हालात को देखते हुए राजनांदगांव से फायर ब्रिगेड के वाहन मंगाने की खबर मिली है। गौरतलब है कि शीला होटल इंदिरा मार्केट में स्थित है और यह पूरा परिसर और आसपास का इलाका सघन है। तत्काल आग पर काबू न पाने की स्थिति में आग फैलकर आसपास की दुकानों को चपेट में ले सकती है।

वोरा ने कहा है कि यह मार्केट का घना इलाका है। यहां आपदा प्रबंधन के समुचित उपाय होना चाहिए। आसपास की दुकानों को सुरक्षित रखते हुए तत्काल आग बुझाने के प्रयास युद्ध स्तर पर किये जाएं। वोरा ने कहा कि सौभाग्य है कि आग लगने की घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मार्केट एरिया में बिजली के तारों का जाल बेतरतीबी से फैला है। इसे व्यवस्थित किया जाना चाहिए। पूरा मार्केट एरिया सुरक्षा के लिहाज से सेफ जोन में होना चाहिए। इसके लिए जरूरी इंतजाम किये जाने चाहिए।

 

Check Also

चुनाव आयोग के खिलाफ MNS-शिवसेना (UBT) का 4 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन

THE CG NEWS मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!