Breaking News

कलेक्टर ने पूर्वानुमानित और अंतरिम पेंशन की स्वीकृति और संवितरण के दिए निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कार्यालय प्रमुख को पूर्वानुमानित और अंतरिम पेशन की स्वीकृति और संवितरण के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा पेंशन नियम के अनुसार सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्त और मृत्यु उपरांत पेंशन देय होने की तिथि के 15 दिन पूर्व यदि पेंशन भुगतान आदेश प्राप्त नहीं होता है, तो ऐसी स्थिति में कार्यालय प्रमुख न्यायालयीन प्रकरण, विभागीय जांच प्रकरण और ऐसे प्रकरण, जिसमें किसी बिन्दु पर सक्षम स्वीकृति के लिए प्रस्ताव प्रशासकीय या वित्त विभाग को भेजा गया हो। उन सभी प्रकरणों में सभी आहरण और संवितरण अधिकारी पेंशन देय होने वाले माह की पहली तारीख से पूर्वानुमानित पेंशन स्वीकृत कर उसका संवितरण करेगें। अन्य स्थितियों में कार्यालय प्रमुख और डीडीओ का दायित्व होगा कि पेंशनर का पेंशन प्रकरण निर्धारित समयावधि में तैयार कर संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन को पेंशन प्रकरण प्रेषित करेंगे।
पेंशन नियम 1976 के नियम 57-58 के अनुसार अधिवार्षिकी आयु पर सेवानिवृत्ति होने वाले शासकीय कर्मचारियों के प्रकरणों में सेवानिवृत्ति की तिथि से 24 माह पूर्व उनके पेंशन प्रकरण पर तैयारी आरम्भ की जाए। वित्त निर्देश-28/2018 के अनुसार सेवानिवृत्ति की तिथि से 3 माह पूर्व पेंशन प्रकरण ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन को प्रेषित किया जाएगा। उपरोक्तानुसार कार्यालय प्रमुख सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण निर्धारित समयावधि में कार्रवाई करना और सेवानिवृत्त परिलाभों का यथासमय भुगतान संबंधी कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। विलम्ब की स्थिति में कार्यालय प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Check Also

स्कूल की छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा, छात्रा घायल

THE CG NEWS दुर्ग। जिले के शासकीय स्कूल गनियारी में मंगलवार को त्रैमासिक परीक्षा के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!