
- नाचा के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर होगा लाइव प्रसारण
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
सात समंदर पार लोग भले चले जाएं, लेकिन अपनी मिट्टी की खुशबू उन्हें हमेशा बांधे रखती है। छत्तीसगढ़ की यही खुशबू छत्तीसगढ़ एनआरआई समुदाय-नाचा (उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन) पूरे विश्व में बिखेरने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के 21वें स्थापना दिवस 1 नवंबर के अवसर पर नाचा द्वारा अमेरिका से वैश्विक स्तर पर एक भव्य वर्चुअल आयोजन किया जाएगा।
इस वर्चुअल आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के उद्देश्यों को बताने के साथ यहां की संस्कृति, भाषा और साहित्य से देश-दुनिया का परिचय कराया जाएगा। छत्तीसगढ़िया समुदाय के सम्मान और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम नाचा के यूट्यूब चैनल (www.youtube.com/nachaglobal ) और फेसबुक पेज (www.facebook.com/cgnacha ) के माध्यम से एक नवम्बर को भारतीय समय अनुसार सुबह 7 से 9 बजे तक लाइव होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal