Breaking News

एनएसयूआई ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन : विश्वदीप स्कूल प्रबंधन पर मनमानी पर रोक लगाने की मांग की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विश्वदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई के पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं और उनके पालकों से लगातार अभद्र व्यवहार करने की शिकायतें मिल रही है। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं को फीस जमा करने के नाम पर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। सीनियर छात्र-छात्राओं की मार्कशीट व टीसी जैसे दस्तावेज की मूल प्रति न देकर विद्यार्थियों को तंग किया जा रहा है। स्टूडेंट्स का भविष्य खराब करने की धमकी दी जा रही है। अधिकारियों द्वारा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत करते हुए इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में राहुल यादव, देवेश राजपूत, अभय दुबे, प्रांजल, अभिषेक दास, राम साहू, विशाल, आयुष, गौरव ताम्रकार, रोहित सोनी, रमेश बाग, रविंद्र, अमन गंधर्व, सोनू यादव, विकास राज सहित अन्य छात्र शामिल थे।

Check Also

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!