
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने छठ पर्व से पहले शहर के सभी तालाबों की सफाई करने के निर्देश दिए हैं। आज तालाबों का निरीक्षण करने पहुंचे वोरा ने निगम आयुक्त व स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि शहर के तालाबों में छठ पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व से महिलाओं की विशेष आस्था जुड़ी रहती है। इसे देखते हुए त्यौहार के पूर्व सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिये।
वोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी छठ पर्व मनाने के लिए अवकाश घोषित किया गया है। छठ पर्व की पूजा तालाब के पास ही संपन्न होती है। निगम प्रशासन इस बात का ध्यान रखे कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। शहर के 8 तालाबों के लिए शासन से सरोवर-धरोहर योजना के तहत 11 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इसका प्रस्ताव बनाकर निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी करें जिससे तालाबों के आसपास रहने वाले निवासियों को इसका लाभ मिल सके।
वोरा ने ठगड़ा बांध के निवासियों को पीएम आवास में व्यस्थापित करने के बाद पर्याप्त सुविधाएं न मिलने पर भी नाराजगी जताई। वोरा ने कहा कि नगर निगम द्वारा व्यवस्थापन के बाद रहवासियों की सुध न लेने के कारण आवास में स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। साफ-सफाई और पानी निकासी व जलसंकट को लेकर आक्रोश जताते हुए वोरा ने सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये। बस्ती शिफ्टिंग के दौरान मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने नगर निगम ने वादा किया था। दीपावली व छठ पर्व के पूर्व इन आवासों में वार्डवासियों को सुविधा उपलब्ध कराया जाए। तालाब व आवास निरीक्षण के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, अभियंता आर.के थवानी, गिरीश दीवान व मोहन चौहान, मनोज महतो, दशरथ, अमित, हरेन्दर माली मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal