- गलत तरीके से वसूली गई राशि को संबंधितों को वापस करने के दिए निर्देश
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में कुम्हारों, स्वसहायता समूह और कारीगरों से बाजार शुल्क लेने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस संबंध में जनपद सीईओ लेखराम चन्द्रवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि शासन द्वारा जिला प्रशासन को कुम्हारों, स्वसहायता समूह और कारीगरों से बाजार शुल्क न लेने के लिए निर्देशित किया गया है।
अर्जुनी में कुम्हारों, स्वसहायता समूह और कारीगरों से बाजार शुल्क लेना आदेश की अवहेलना है। कलेक्टर ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोबारा निर्देश दिये हैं कि कुम्हारों, स्वसहायता समूह और कारीगरों से बाजार शुल्क न लिया जाए। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शासन के निर्देशों के विपरीत गलत तरीके से वसूली गई राशि को संबंधितों को वापस करने के निर्देश दिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal