Breaking News

मध्य ब्लॉक ने शुरू किया कांग्रेस का महासदस्यता अभियान : विधायक वोरा ने लोगों को बनाया कांग्रेस का मेंबर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा आज कांग्रेस का सदस्यता महाअभियान शुरू किया गया। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, मध्य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद और प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा की विशेष उपस्थिति में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई।

सिविल लाइन चौक और शिव पारा, बजरंग नगर में समाज सेवा से जुड़े प्रतिष्ठित जनों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ महिलाओं व युवा वर्ग ने स्वयं आकर विधायक अरुण वोरा के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के रीति-नीति, सिद्धांतों पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व दुर्ग के विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में कांग्रेस के सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विधायक वोरा ने स्वयं लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाया।

सदस्यता अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के महामंत्री हेमंत तिवारी, महिला कांग्रेस दुर्ग की अध्यक्ष कन्या ढीमर, संदीप श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा, एल्डरमैन जगमोहन ढीमर, कृष्णा देवांगन, अलख नवरंग, पाशी अली, कल्याण सिंह ठाकुर, शिवाकांत तिवारी, नासिर खोखर, पप्पू श्रीवास्तव, नवाब एजाज चौहान, आनंद श्रीवास्तव, विकास यादव, सीपी शर्मा, किरण धृतलहरे, हरिओम गुप्ता, रोशन खान सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर अकबर का बड़ा खुलासा

एसआईआर की प्रक्रिया में चार गुना वोटरों के नाम हटाए गए   THE CG NEWS  रायपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!