
- आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
हज 2022 के लिए केन्द्रीय हज कमेटी भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक नवम्बर 2021 से ऑनलाइन हज आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन हज आवेदन के साथ सम्पूर्ण नियमावली व आवश्यक दिशा-निर्देश केन्द्रीय हज कमेटी भारत सरकार की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.inपर उपलब्ध है।
पिछले साल की तरह ही संपूर्ण प्रक्रिया का डिजिटाईजेशन करने के कारण इच्छुक आवेदकों द्वारा केन्द्रीय हज कमेटी भारत सरकार को मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए ही अपना हज आवेदन ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। राज्य हज कमेटी द्वारा प्रदेश में 38 ई-हज सुविधा केन्द्र पर आवेदकों को निःशुल्क आवेदन जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाईन हज आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।
राज्य हज कमेटी कार्यालय द्वारा समस्त इच्छुक हज आवेदकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमावली और दिशा-निर्देशों का अवलोकन करते हुए अपना हज आवेदन प्रस्तुत करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal