Breaking News

वोरा ने असंगठित कर्मकारों के आश्रितों को वितरित किये चेक : 20 हितग्राहियों को मिली एक-एक लाख रुपए की सहायता

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

गत दिवस छत्तीसगढ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के 20 पंजीकृत हितग्राहियों के निधन के बाद उनके आश्रितों को एक-एक लाख रुपये के चेक का वितरण किया गया। विवेकानंद सभागार में दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने कुल 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल भी उपस्थित थे।
श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि दुर्ग जिले में 146 पंजीकृत असंगठित कर्मकारों के आश्रितों के खाते में श्रम मंत्री के निर्देश पर एक-एक लाख रूपये की राशि हस्तांतरित की गई है। परिवार के कमाऊ सदस्य के निधन के बाद सहयोग राशि श्रम विभाग छत्तीसगढ शासन द्वारा दी जाती है।

Check Also

महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा की उच्चस्तरीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!