Breaking News

कलेक्टर ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से खरीदे दीये : दीप पर्व की बधाई दी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज खैरागढ़ में स्वसहायता समूह की महिलाओं से दीये खरीदने के बाद  महिलाओं को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा है कि स्वसहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार दीये व दीपोत्सव की अन्य सामग्री की खरीदी करें। इस दौरान स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि दीपावली में उन्होंने 13 हजार रुपए के दीये की बिक्री की है। इस अवसर पर खैरागढ़ के एसडीएम लवकेश ध्रुव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ सुनील वर्मा, सीएमओ सीमा बख्शी, तहसीलदार प्रीतम साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

जनसंपर्क संचालक आशीष टिकरिया ने पदभार संभाला

THE CG NEWS रायपुर। जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने आज जनसंपर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!