Breaking News

कलेक्टर जनदर्शन में बुजुर्ग ने फरियाद की : 35 साल से जमीन पर काबिज होने के बावजूद मकान से बेदखल करने बना रहे दबाव

  • कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये मामले में समुचित कार्रवाई के निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / कलेक्टर जनदर्शन में आज एक बुजुर्ग ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा 35 साल पहले बेचा था। शेष बचे छोटे से हिस्से में झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। अब इतने साल बाद जिसे प्लाट बेचा था, वो जगह छोड़ने के लिए दबाव बना रहा है। कलेक्टर ने एसडीएम को संबंधित प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिये हैं। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिये।

बड़े बेटे ने किया पिता के मकान पर क्लेम – हाउसिंग बोर्ड के एक मकान के प्रकरण में आवेदनकर्ता ने बताया कि उसके पिता ने मकान बनवाया था जिसमें आधा पैसा उसने लगाया था। पिता का स्वर्गवास होने के बाद मकान छोटे भाई के नाम पर था। छोटे भाई का भी स्वर्गवास हो गया। छोटे भाई के स्वर्गवास के बाद एक महिला ने पत्नी होने का क्लेम करते हुए नामांतरण के लिए आवेदन लगा दिया है। आवेदक का कहना है कि उनके संज्ञान में छोटे भाई की पहली पत्नी वैध थी लेकिन दोनों कुछ समय बाद एक साथ नहीं रहते थे, उनका तलाक हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी उसे नहीं है। आवेदक ने कहा कि अगर भाई की पहली पत्नी का तलाक हुआ है तो तलाक का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया जाए और दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली महिला के नामांतरण पर रोक लगाया जाए।

आवेदनों के प्रभावी निराकरण की हो रही मानिटरिंग

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मौके पर ही प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये हैं। जिन मामलों में जांच की जरूरत है, उनमें समय-सीमा के भीतर प्रतिवेदन देने निर्देशित किया गया है। सभी आवेदनों को दर्ज कर इनका प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। जनदर्शन में पेंशन, राशन कार्ड आदि के मामले भी आ रहे हैं। अधिकतर मामले बैंक में त्रुटिपूर्ण अंकन से संबंधित हैं जिन्हें मौके पर ही दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये हैं। जनदर्शन का समय सुबह 10 बजे से 2 बजे तक निर्धारित है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्तों को अपने क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिये हैं ताकि लोगों की बुनियादी समस्याओं का समाधान वहीं वार्ड स्तर पर हो सके। कलेक्टर जनदर्शन में आज सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!