Breaking News

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में बनेगी महंगाई के विरोध में जनजागरण अभियान की रणनीति : केंद्र की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने दिये जाएंगे निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

आगामी 10 नवंबर को दुर्ग में होने वाली प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक के लिए पांच एजेंडा तय किये गए हैं। सदस्यता अभियान और बुक वितरण की गहन समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को सदस्यता अभियान के साथ ही बूथ गठन के लिए सघन अभियान चलाने कहा जाएगा। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा केंद्र सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने पर केंद्रित होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में निर्धारित एजेंडा के अनुसार महंगाई के विरुद्ध 14 नवंबर से 29 नवंबर तक जनजागरण अभियान चलाने की रणनीति तय होगी। हर जिला व ब्लाक स्तर पर प्रभारी चयन के साथ आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में एक और महत्वपूर्ण एजेंडा पर भी व्यापक चर्चा की जाएगी। इस एजेंडा के तहत केंद्र सरकार की नाकामियों और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान को लेकर रणनीति तय की जाएगी। बैठक में हीरक महोत्सव के अंतर्गत इंदिरा जयंती और बंगलादेश विजय की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की जाएगी। बैठक में एक अन्य एजेंडा के अनुसार पिछले तीन साल से धान खरीदी में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई है। इस साल भी एक दिसंबर से धान खरीदी में किसानों को समस्या न होने देने के लिए समिति गठन पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!