
- मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकानों का भी आबंटन होगा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / राज्य सरकार ने परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पौनी पसारी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत दुर्गं नगर निगम क्षेत्र के रहवासियों को व्यवसाय की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। महिला समृद्धि बाजार स्थित पौनी पसारी योजना के तहत 40 चबूतरे बनाए गए हैं। यहां चबूतरे का आवंटन पाने 35 हितग्राहियो के आवेदन मिल चुके हैं। मंगलवार 9 नवम्बर को विवेकानंद सभागार में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगमायुक्त हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव, राजस्व एवं बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन की उपस्थिति में लॉटरी द्वारा हितग्राहियों को आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वावलंबन के तहत न्यू बस स्टैंड व अग्रसेन चौक के पास रिक्त 5 दुकानों को विभिन्न व्यवसाय के लिए दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal