
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया। चौहान को वर्ष 2020 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि मदन सिंह चौहान ने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal