Breaking News

बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया … सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की … अब मेडिकल कॉलेज में पढ़ेंगे चोमन लाल … बनेंगे डॉक्टर

  • नीट में सलेक्शन के बाद कलेक्टर से मिलने पहुंचे चोमनलाल
  • कलेक्टर ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : अध्ययन के लिए हरसंभव मदद करने आश्वस्त किया
  • डॉक्टर बनने के जज्बे ने चोमन लाल को दिखाई राह

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / अगर मन में इच्छाशक्ति हो और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो इंसान कठिनतम परिस्थितियों के बावजूद सफलता की मंजिलें हासिल कर सकता है। अंबागढ़ चौकी के ग्राम मिरचे में रहने वाले चोमन लाल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिल्हाटी में 12 वीं तक पढ़ाई की। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपनी पढ़ाई पूरी करने उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी करनी पड़ी। कठिन परिस्थितियों के बावजूद चोमनलाल ने डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने निरंतर मेहनत की।

चोमनलाल को नीट की परीक्षा में पहली बार में सफलता नहीं मिली। उन्होंने हार नहीं मानी और एक के बाद एक लगातार 5वीं बार प्रयास किया तब जाकर उन्हें नीट की परीक्षा में सफलता मिली। अपने लक्ष्य के प्रति जुनून और संघर्ष के बाद सफलता की राह पाने के बाद आज उन्होंने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से मुलाकात की। कलेक्टर ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण मेडिकल परीक्षा में चयनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कलेक्टर ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के लिए गौरवपूर्ण है। ग्रामीण परिवेश से कठिन मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता अर्जित करना महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने शासन के नियमों के तहत अध्ययन के लिए हरसंभव मदद करने की बात कही।

चोमनलाल ने बताया कि उन्होंने स्वयं घर में रहकर पढ़ाई की और नीट की परीक्षा में सफलता पाई। उन्होंने बताया कि वे डॉक्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्टेम सेल में अध्ययन करना चाहते हैं। स्टेम सेल से संबंधित अनुसंधान में उनकी विशेष रूचि है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर प्रसाद साहू ने भी चोमनलाल की हौसला अफजाई की।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!