Breaking News

मोदी सरकार की मनमानी टैक्स वसूली के कारण महंगाई चरम पर – सत्यनारायण शर्मा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को लूटने का काम किया – अरुण वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मध्‍य ब्‍लाक कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के विरोध में आज पदयात्रा के तीसरे दिन ब्राम्‍हण पारा वार्ड क्रं. 32, में जगजागरण अभियान चलाते हुए पदयात्रा निकालकर लोगों को केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाया। इस मौके पर जनजागरण यात्रा प्रभारी सत्‍यनारायण शर्मा, दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, अरूण सिंधानिया, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष गया पटेल,  महापौर धीरज बाकलीवाल, जनजागरण अभियान पदयात्रा के ब्लाक प्रभारी राजकुमार नारायणी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद उपस्थित थे।

शनीचरी बाजार स्थित राजीव भवन से पदयात्रा निकाली गई और ढीमर पारा, ब्राम्‍हण पारा, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बनिया पारा, कंकाली मंदिर, जैन मंदिर रोड, गांधी चौक होते हुए राजीव भवन दुर्ग पहॅुची। पदयात्रा के दौरान चौक-चौराहों पर नुक्‍कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्‍कड सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ विधायक दुर्ग शहर के जनजागरण प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों पर प्रहार करते हुए कहा कि विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद हमारे देश मे महंगाई चरम पर है। मोदी सरकार द्वारा मनमानी एक्साइज ड्यूटी, वैट टैक्स के कारण पेट्रोल-डीज़ल और घरेलू गैस की कीमतें देश में आसमान छू रही है। मोदी सरकार तुरंत टैक्स खत्म कर महंगाई कम करें। अन्यथा इस्तीफा दें।

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा ने कहा कि जिन वायदों और मुद्दों के भ्रामक जाल में फंसकर देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादाखिलाफी करते हुए भोलीभाली जनता को लूटने का काम किया।नोटबन्दी, जीएसटी, पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की के साथ-साथ दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

जनजागरण पदयात्रा में मुख्‍य रूप से पूर्व महापौर आर.एन.वर्मा, राधेश्‍याम शर्मा, संदीप श्रीवास्‍तव, रामकली यादव, हेमंत तिवारी, कन्‍या ढीमर, छाया पार्षद मीना मानिकपुरी, पार्षद श्रद्धा सोनी, भोला महोबिया, शकुन ढीमर, जगमोहन ढीमर, संदीप बख्‍शी, अबरार पुंवार, राकेश दुबे, विकास यादव, आशीष तिवारी, हरीश ताम्रकार, राजेश वडयालकर, अशोक मेहरा, पाशी अली, चन्‍द्रप्रकाश जैन, घनश्‍याम सिन्‍हा, बिन्‍दु राजपूत, विशाल महानंद, रामरतन जलतारे, शबाना रानी, अलख नवरंग, नरेन्‍द्र सोनकर, विशाल महानंद,समय लाल साहू,  राजेश्‍वरी मिश्रा, प्रीति साहू, हरीश पटेल, निशांत गोडबोले, अमोल जैन, तनिष्‍क जैन, अकरम सौदागर, सोनिया सिन्‍हा, कल्‍याण ठाकुर, चन्‍ने भाटिया, लक्‍की नागेश, विवेक मिश्रा, भुवनेश्‍वरी कुलदीप, आसिफ, तबरेज  सहित मध्‍य ब्‍लाक कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजन मौजूद थे।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी निकाली पदयात्रा

दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज तीसरे दिन भी जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। आदर्श नगर से पदयात्रा के दौरान दक्षिण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा ने मोदी सरकार की विफलताओं पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने तीन काले कृषि कानून बनाकर मंडी व्यवस्था को समाप्त कर सहकारिता पर चोट किया। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग लाकर बड़े उद्योग घरानों को कृषि क्षेत्र में संरक्षण और छोटे किसानों का गला घोटने का काम किया। आवश्यक वस्तु अधिनियम का अस्तित्व समाप्त कर जमाखोरी को बढ़ावा देने का काम किया।

पदयात्रा में सभापति राजेश यादव, प्रभारी कौशल किशोर सिंह, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, पार्षद दीपक साहू,  रत्ना नारामदेव, अनिता तिवारी, सुशील भारद्वाज, भूपेंद्र वर्मा, पूर्वी ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष छाया चौधरी, मीना पाल, अनूप चंदनिया, भोजराज यादव, भगवती ठाकुर, आलोक ठाकुर, शमीम अहमद, मासूब अली, कमलेश नागर. आनंद श्रीवास्तव, केडी देवांगन, बंटी नवरंग, देवेंद्र मारकंडे पिंकी झा, प्रियंका मोडघरे, अश्वनी जांगड़े, खुशबू साहू, सीमा साहू, संदीप चौरसिया, सुलोचना स्वर्णकार, वहीद चौहान, रफीक भाई, राजा रवि मांडले उपस्थित थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!