- कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चर्चा के लिए आयुक्त ने बुलाई बैठक
- कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए शिविर लगाकर जांच की जाएगी
सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / नगर निगम के आयुक्त हरेश मंडावी ने आज डाटा सेंटर में कोविड-19 के संबंध में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को टीकाकरण अभियान में अब और गति लाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने बैठक में कहा कि मार्केट एरिया में हर दुकान में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दुकान संचालकों और उनके वर्करों को टीका लगाया जाएगा। बाजार विभाग के कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस कार्य में सहयोग देंगे। दुर्ग निगम क्षेत्र के अंतर्गत वैक्सिनेशन का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिन लोगों को पहला और दूसरा टीका नही लगाया गया है, उनको चिन्हित कर टीकाकरण किया जा रहा है। डोर टू डोर वैक्सिनशन के लिए प्रोग्राम बनाया जा रहा है। यह कार्य लगातार चलेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal