Breaking News

सील किया गया स्ट्रांग रूम : 23 दिसम्बर को होगी मतगणना


द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / नगरीय निकाय उप निर्वाचन तुलसीपुर वार्ड क्रमांक 17 के लिए आज हुए मतदान के बाद मतपेटी को पटवारी प्रशिक्षण शाला भवन तहसील कार्यालय परिसर राजनांदगांव में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिए मतपेटी हेतु स्ट्रांग रूम को सील करते समय सामान्य प्रेक्षक सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देहारी, प्रशिक्षु आईपीएस नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, एसडीएम राजनांदगांव अरूण कुमार वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता सहित सभी राजनीतिक दलों के अभिकर्ता उपस्थित थे। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि 23 दिसम्बर को मतगणना का कार्य सुबह 9 बजे से शुरू किया जाएगा। सुरक्षा से संबंधित सभी प्रबंध किए गए हैं।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!