Breaking News

एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा युवाओं को दिया जाएगा रोजगार

  • सिक्योरिटी कंपनी में भर्ती के लिए शिविर स्थायी रोजगार देने चयनित स्थानों पर शिविर
  • भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण का आयोजन
  • शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक थाना कैम्प में 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षण के बाद स्थायी रोजगार देने चयनित स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। कंपनी द्वारा भारत सरकार से पारित सुरक्षा अधिनियम पीएसएआरए एक्ट-2005 के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाता है। यह एक आईएसओ-9001-2008 द्वारा प्रमाणित कंपनी है और क्षेत्रीय स्तर में बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से भर्ती कार्यक्रम कराना चाहती है।
भर्ती से संबंधित मापदण्ड के तहत 168 सेन्टीमीटर ऊंचाई, 56 किलो वजन, 21 से 35 वर्ष तक की आयु और 10 वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक थाना कैम्प में किया जाएगा। 10 जनवरी को थाना डोंगरगढ़, 11 जनवरी को खैरागढ़ थाना, 12 जनवरी को छुईखदान थाना, 13 जनवरी को छुरिया थाना, 14 जनवरी को मानपुर थाना, 15 जनवरी को मोहला थाना, 17 जनवरी को अंबागढ़ चौकी थाना, 18 जनवरी को डोंगरगांव थाना, 19 जनवरी को रक्षित आरक्षी केन्द्र राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!