Breaking News

प्रियंका गांधी की रणनीति से भाजपा नेतृत्व की नींद उड़ी : सिर्फ चुनावी राज्य में महिलाओं की सुध क्यों ले रहे पीएम, पूरे देश की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करें रकम : राजेंद्र साहू

  • सिर्फ यूपी के नहीं, पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं मोदी … केवल यूपी की महिलाओं को योजना का लाभ क्यों?
  • हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वादे का क्या हुआ?

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रणनीति से यूपी में भाजपा नेतृत्व की नींद उड़ गई है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने “मैं लड़की हूं … लड़ सकती हूं″ का नारा दिया है और 40 फीसदी महिलाओं को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। प्रियंका गांधी की इस घोषणा से भाजपा नेतृत्व के हाथ-पैर फूल गए हैं।

राजेंद्र ने कहा कि प्रियंका गांधी की घोषणा के बाद मोदी सरकार ने राज्य की 16 लाख महिलाओं को एक हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। औसतन हर महिला को करीब 6 हजार रुपए देने को मोदी का मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है। बड़ा सवाल ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ चुनाव वाले राज्य यूपी की महिलाओं के लिए ही पैकेज क्यों घोषित कर रहे हैं। वे सिर्फ यूपी के पीएम नहीं हैं। प्रधानमंत्री को देश के बाकी राज्य की महिलाओं के लिए पैकेज की घोषणा करना चाहिए। योजना का लाभ पूरे देश की महिलाओं को मिलना चाहिए।

राजेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल चुनाव के पहले ही पैकेज और बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। चुनाव जीतने के बाद सभी वादों को भूल जाना भाजपा की फितरत है। मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। बीते सात साल में 14 करोड़ लोगों को रोजगार मिलना था, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया। वादा पूरा किया जाता तो करीब 7 करोड़ महिलाओं को रोजगार मिल सकता था। हालत ये है कि मोदी सरकार की नीतियों से लाखों लोगों के रोजगार छिन गए।

इसी तरह बिहार चुनाव के पहले पैकेज की घोषणा की गई लेकिन पैकेज का आज तक अता पता नहीं है। कोरोना काल में 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई लेकिन डेढ़ साल बाद भी आम जनता को 20 लाख करोड़ के पैकेज का लाभ नहीं मिला। इस दौरान औद्योगिक घरानों की पूंजी कई गुना बढ़ गई है। मोदी सरकार के पैकेज का फायदा क्या औद्योगिक घरानों को मिल रहा है? इसकी पड़ताल करना जरूरी है।

 

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!