Breaking News

दुर्ग शहर में अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन ने चुप्पी साधी : ग्रामीण इलाकों में धड़ाधड़ कार्रवाई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / जिले में अवैध कालोनियों के विकास को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के संयुक्त संचालक और  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग, तहसीलदार दुर्ग ने कुरूद में अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की है।

कुरुद में वेल प्लान बिल्डर्स प्रा.लि. के डायरेक्टर बसंत कटारिया द्वारा खसरा नंबर 1538  पर कॉलोनी बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम के प्रावधानों के तहत अनुमति प्राप्त किये बिना ही अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर फौरन कार्यवाही की गई।

बड़ा सवाल ये है कि…

  • कलेक्टर के निर्देश पर जिला मुख्यालय यानी दुर्ग शहर में हो रही अवैध प्लाटिंग पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही ?
  • कलेक्टर दुर्ग शहर में हो रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के निर्देश क्यों नहीं दे रहे?     
  • ऐसा तो नहीं कि कलेक्टर निर्देश दे रहे हैं लेकिन अधिकारी इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे? 
  • बड़ा सवाल ये भी है कि दाल में कुछ काला है या पूरी दाल ही काली है? 

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!