
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर निगम अमले ने पुलगांव चौक, ऋषभ ग्रीन सिटी, महेश कालोनी के आगे तक सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की। निगम प्रशासन की सख्ती के बाद विज्ञापन एजेंसियों के संचालक भी खुद कटर के माध्यम से अपने होर्डिंग कटवाकर रख रहे हैं। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण विभाग अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उड़नदस्ता अधिकारी शिव शर्मा, थान सिंह यादव, सहायक प्रभारी ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव, भुवान दास साहू, दीपक निषाद, राजेश दग्गर, मन्नी मन्हारे के अलावा निगम अमला सक्रिय रहा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal