Breaking News

दुर्ग में प्रमुख विकास योजनाओं की समीक्षा करें कलेक्टर : योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से कराएं : वोरा

  • विधायक वोरा ने शहर के समग्र विकास के लिए कलेक्टर से चर्चा की : इसी हफ्ते हो सकती है बैठक

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से दुर्ग शहर के विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं में तेजी लाने के लिए विभागीय कार्यों की समीक्षा करने कहा है। वोरा ने कहा है कि जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट योजना सहित शहर के अन्य विकास कार्यों की समीक्षा होनी चाहिए, ताकि विकास योजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सके।

वोरा ने ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट योजना में रेलवे की भूमि से संबंधित मामले को सुलझाने के लिए आवश्यक पहल करने कलेक्टर से कहा है। वोरा ने कहा कि इस योजना के तहत डीएमएफ मद से डेढ़ करोड़ रुपए स्वीकृत करने की मांग नगर निगम ने की है। डीएमएफ से राशि मिलने पर पिकनिक स्पॉट निर्माण में तेजी आएगी। कलेक्टर ने इन दोनों मुद्दों पर सहमति जताई है।

गौरतलब है कि ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट पर गार्डन विकसित करने की योजना बनाई गई है। प्रस्तावित गार्डन का कुछ हिस्सा रेलवे की भूमि में आ रहा है। यहां किसी भी तरह के निर्माण या विकास कार्य करने के लिए रेलवे अधिकारी तैयार नहीं हैं। इस संबंध में प्रारंभिक चर्चा में रेलवे ने उक्त भूमि पर गार्डन निर्माण न करने कहा है। विधायक वोरा ने इसी मामले में कलेक्टर से उचित पहल कर विवाद सुलझाने कहा है।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!