Breaking News

यूक्रेन ने पकड़े 4 रूसी सैनिक : भारत के सामने रूस और अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखने की चुनौती

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर भारत में यूक्रेन के मानद कौंसल कमाल के सिंह ने कहा है कि भारत के लिए अमेरिका और रूस के साथ कूटनीतिक संबंध बनाए रखना खासा मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि यह रूस की ओर से किया गया एक दुर्भाग्यपूर्ण आक्रमण है, जो किसी देश की संप्रभुता को चुनौती देता है। भारत के लिए यह एक कड़ा कदम है क्योंकि उसके सामने चुनौती रूस और अमेरिका दोनों के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखने की है।

यूक्रेन ने पकड़े चार रूसी सैनिक

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्विटर पर एक तस्वीर जारी की है जिसमें रूस के चार सैनिक नजर आ रहे हैं, जिन्हें यूक्रेन की सेना ने पकड़ा है। कुलोबा ने अपने ट्वीट में लिखा कि ये लोग मासूम नागरिकों को मारने के लिए हमारे घर तबाह करने के लिए विदेशी जमीन पर आए। आपकी ताकत झूठी है।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!