Breaking News

फ्लॉवर शो में उमड़ी भीड़ : फूलों की खुशबू से महक उठा गार्डन : रंग-बिरंगे फूलों की सजावट को मिली जमकर सराहना

  • विधायक, महापौर, संभागायुक्त सहित हजारों नागरिकों ने फ्लॉवर शो का आनंद उठाया
  • रंग बिरंगे खूबसूरत फूलों ने लोगों का मन मोह लिया, सेल्फी ज़ोन में उमड़ी भीड़

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / शहर का राजेंद्र पार्क रंग बिरंगे फूलों की खुशबू से महक उठा। फूलों से आकर्षक ढंग से की गई साज सज्जा ने शहरवासियों का मन मोह लिया। पार्क को खूबसूरत तरीके से सजावट के साथ यहां की हर व्यवस्था और नवाचार की सभी ने जमकर तारीफ की। फूलों की सजावट के साथ ही यहां छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देने स्टॉल भी लगाए गए थे। सेल्फी जोन में फोटो खिंचवाने की जैसे होड़ मची रही। पार्क के भीतर और बाहर मेले जैसा माहौल रहा। शानदार आयोजन करते हुए नगर निगम ने आम जनता की जमकर वाहवाही बटोरी।

नगर निगम द्वारा आयोजित फ्लॉवर शो के आयोजन की तैयारियां पिछले एक सप्ताह से चल रही थी। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में नगर निगम की टीम ने राजेंद्र पार्क की साज सज्जा और फ्लॉवर शो के आयोजन को कामयाब बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पार्क में आम जनता के मनोरंजन के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

लोगों ने फ्लॉवर शो का जितना आनंद उठाया, नगर निगम की परिषद की तारीफ भी होती रही। उद्यानिकी प्रभारी सत्यवती वर्मा और उनकी टीम को जमकर सराहना मिली। रंग-बिरंगे खूबसूरत फूलों की प्रदर्शनी का दुर्ग संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने भी निरीक्षण किया और प्रदर्शनी में लगे फूलों की साज-सज्जा की तारीफ करते हुए कहा कि राजेन्द्र पार्क में भव्य फ़्लावर शो का आयोजन तारीफे काबिल है।

राज्य निर्माण के बाद पहली बार नजर आ रहा शहर का चौतरफा विकास : वोरा  

आज फ्लॉवर शो के मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा ने शो का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, आयुक्त हरेश मंडावी, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन.वर्मा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष  गया पटेल सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभी एमआईसी सदस्य, पार्षद, एल्डरमेन और सैकड़ो की संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

इस मौके पर वोरा ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जनता के मनोरंजन के प्रति हम सबका दायित्व बनता है। महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में राजेंद्र पार्क में तीसरी बार भव्य फ़्लावर शो का कार्यक्रम आयोजित कर इस दायित्व को निभाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा राज्य का चौमुखी विकास किया जा रहा है। दुर्ग शहर में सड़कों का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण कार्य के लिए राशि प्रदान की गई है। दुर्ग में पर्यटक स्थल के रूप मे ठगड़ा बांध को विकसित किया जा रहा है। राज्य निर्माण के बाद पहली बार शहर में शहर का समग्र विकास नजर आ रहा है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद नगर निगम द्वारा भव्य फ्लावर शो का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्री गार्डन में ही फ़्लॉवर शो का आयोजन होता था, लेकिन दुर्ग शहर में भी ऐसे आयोजन होने लगे हैं। इसी परिसर में स्कूली बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन योजनाओं, श्री धन्वन्तरी मेडिकल, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, पौनी पसारी योजना सहित अन्य योजनाओं के मॉडल प्रदर्शित किये हैं।

कार्यक्रम में एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, दीपक साहू, ऋषभ जैन, जयश्री जोशी, जमुना साहू, संजय कोहले, भोला महोबिया, शंकर सिंह ठाकुर, मनदीप सिंह भाटिया, हमीद खोखर, अनूप चंदनिया, श्रद्धा सोनी, बिजेंद्र भारद्वाज, प्रेमलता साहू, नजहत परवीन, एल्डरमेन कृष्णा देवांगन, रत्ना नारमदेव, हरीश साहू, देव सिन्हा, कार्यपालन अभियंता मोहन पुरी गोस्वामी, सहायक अभियंता आर.के.जैन, नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, दुर्गेश गुप्ता व हजारों की संख्या में आम जनता उपस्थित थे।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!