Breaking News

अल्पसंख्यक कल्याण के लिए बनी सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार जरूरी – वोरा

  • छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक कल्याण आयोग ने किया आईएमए भवन में सेमिनार का आयोजन
  • वोरा ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के नागरिकों का सम्मान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के नागरिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग के विधायक छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान व विशेष अतिथि दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल व मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद थे।

इस मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय के अंतर्गत आने वाले मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध समाज के कल्याण के लिए शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक वोरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं।अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति योजना, शैक्षणिक संस्थाओं को मान्यता और अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र देने के लिए मार्गदर्शी सिद्धांत व प्रक्रिया, समुदाय से संबंधित विद्यार्थियों के लिए विदेश में अध्ययन के लिए शैक्षणिक ऋण पर ब्याज इमदाद योजना, अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए नई रोशनी योजना, स्वास्थ्य लाभ के लिए मौलाना आजाद सेहत योजना, अल्पसंख्यकों के कौशल विकास के लिए सीखो और कमाओ योजना लागू किया है। अल्पसंख्यकों को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने के लिए योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिसका लाभ समुदाय को मिलेगा। जरूरत इस बात की है कि इन योजनाओं को अल्पसंख्यक वर्गों तक पहुंचाया जाए।

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर दुर्ग जिले में एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें 50 छात्र-छात्राएं चयनित हुई। आयोग के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के लिए आयोग द्वारा अल्पसंख्यक जाति प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। किसी प्रकार की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

इनका हुआ सम्मान 

इस मौके पर डॉ.आयशा अहमद, पवनदीप कौर, क्रिस्टीना लाल, हनीफ निज़ामी, ज्ञानेश्वर बागड़े, ज्ञानचंद पाटनी, हरविंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह, कृपा सिंह, परमजीत सिंह, नसीम फारुकी, मोहम्मद हैदर अली, गुलाम रहमानी, बेअंत सिंह, विमल चंद जैन, लालचंद जैन,  शीतल जैन, विनीत जैन, डॉ. उदय कुमार धाबर्डे, किरण सुखदेवे, अलका चौहान, अनिल जोग, रामजी रंगारी, डिकॉन सुशील डेविड, संजीव जेम्स को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के चयनित छात्रों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मिर्जा इसराइल बेग शाद और आभार प्रदर्शन अलताफ अहमद ने किया। कार्यक्रम में राजनांदगांव के एल्डरमेन एजाजउर रहमान, राजू भाटिया, अकरम सौदागर, नवनीत राम, हेमंत तिवारी, महीप सिंह भुवाल, आलोक नारंग, नावेद रजा, अकमल सिद्दीकी, याकूब खान, शेख असलम सहित अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकगण उपस्थित थे।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!