( यह आर्टिकल पोस्ट करने तक फेसबुक अकाउंट को लॉक न करने सहित कई गलतियां मैं खुद भी करता रहा। आज इन गलतियों को दुरुस्त करूंगा। अगर आपने भी ये गलतियां की हैं, तो सावधान हो जाएं। आप भी अपनी गलतियां सुधार लीजिये … )

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
साइबर क्रिमिनल दिनोंदिन नई टेक्निक से आपके अकाउंट को या तो हैक कर लेते हैं या आपकी कुछ गलतियों के कारण आसानी से आपके नाम की फर्जी प्रोफाइल बना लेते हैं। कई साइबर क्रिमिनल तो इतने एक्सपर्ट हैं कि आपके फेसबुक अकाउंट के पासवर्ड का पता लगा लेते हैं। इसके बाद वो आसानी से आपके फेसबुक अकाउंट एक्सेस करने लगते हैं। यानी आपको पता ही नहीं चलता और आपके नाम से फर्जीवाड़ा शुरू हो जाता है। ठगी को अंजाम भी इसी तरह दिया जाता है।
साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेसबुक अकाउंट हैक करने के बाद मैसेंजर पर फर्जी चैटिंग के जरिये ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा भी किया जाता है। अपने विरोधियों को बदनाम करने का काम भी किया जा रहा है। जिस अकाउंट को हैक किया गया है, उसके दोस्तों से मदद के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर लोग अपने अकाउंट का पासवर्ड 123456 या 654321 रखते हैं। कई लोग तो अपने एरिया का पिन कोड ही पासवर्ड के रूप में डाल देते हैं। साइबर क्रिमिनल ऐसे पासवर्ड को सबसे पहले ट्राई करते हैं। इसके बाद आपका अकाउंट हैक कर लिया जाता है।
बेहतर होगा कि … अगर आपका फेसबुक अकाउंट है तो अक्सर की जाने वाली गलतियों से बचें।
1 : अपने प्रोफाइल को लॉक करें
भारत में 85 प्रतिशत से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो अपने फेसबुक अकाउंट को लॉक नहीं करते हैं। साइबर क्रिमिनल इसी आधार पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लेते हैं। इसके बाद फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया जाता है। अगर फेसबुक प्रोफाइल लॉक नहीं है, तो साइबर क्रिमिनल आपके फेसबुक अकाउंट से आपकी 10-15 फोटो को कॉपी कर लेते हैं। इसके बाद आपके नाम और प्रोफाइल फोटो के जरिए दूसरा फेसबुक अकाउंट बना लेते हैं। आपके असली प्रोफाइल में फ्रेंड्स उन्हें ही फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने लगते हैं। आपके फ्रेंड्स नया फेसबुक अकाउंट समझकर फ्रेंडशिप भी कर लेते हैं। जब कुछ फ्रेंड्स नए फेसबुक प्रोफाइल में जुड़ जाते हैं तब ये मैसेंजर पर मैसेज करने लगते हैं। इस तरह फर्जीवाड़े और ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू हो जाता है। जरूरी है कि अपना प्रोफाइल हमेशा लॉक रखें।
2 : फेसबुक का पासवर्ड अपना नाम या फोन नंबर या फिर पिन कोड न रखें
अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट का आसान पासवर्ड रखते हैं ताकि जिसे आसानी से याद कर सकें। जैसे 12345 या 123456 या पासवर्ड वही रखते हैं जो आपका नाम है। या अपने मोबाइल नंबर को ही अपना पासवर्ड बना लेते हैं। कई बार किसी पोस्ट या किसी के मांगने पर फेसबुक पर ही कमेंट करके अपना मोबाइल नंबर डालते हैं। इन हालात में साइबर क्रिमिनल आसानी से आपका मोबाइल नंबर हासिल कर लेते हैं। उसी नंबर के आधार पर आपके फेसबुक का पासवर्ड ट्राई करते हैं। वही पासवर्ड निकलने पर आसानी से आपका फेसबुक यूज करने लगते हैं। इसके बाद मैसेंजर पर फर्जी चैटिंग भी कर लेते हैं।
3 : जिस मोबाइल नंबर से आप फेसबुक अकाउंट बनाते हैं, उसे हाइड करें
फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। इसी नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए फेसबुक की तरफ से OTP कोड भेजा जाता है। फेसबुक अकाउंट बनने के बाद ये मोबाइल नंबर Facebook पर पब्लिक के लिए ओपन हो जाता है। कोई भी व्यक्ति आपके प्रोफाइल के साथ फोन नंबर भी देख सकता है। नया फेसबुक प्रोफाइल बनाने के बाद ऑटोमेटिक तरीके से सभी डिटेल सार्वजनिक हो जाती है। इसीलिए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि नया फेसबुक प्रोफाइल बनाने के बाद अपने मोबाइल नंबर को हाइड जरूर कीजिये। अगर ऐसा नहीं किया गया और इसी नंबर को पासवर्ड भी बना लिया गया तो साइबर क्रिमिनल का कान काफी आसान हो जाता है। साइबर क्रिमिनल आसानी से आपके फेसबुक अकाउंट हैक कर लेते हैं और फर्जीवाड़ा करते हैं।
तो बचिये इन गलतियों से … सावधानियां बरतना जरूरी है …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal