Breaking News

फेक न्यूज अलर्ट : विश्वविद्यालय में फाइनल ईयर की परीक्षा ऑफलाइन कराने की खबर फर्जी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट फेक न्यूज कंट्रोल एंड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल ने एक फेक न्यूज को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, विश्वविद्यालय में तृतीय वर्ष की परीक्षा आयोजित करने से संबंधित एक पत्र फर्जी पाया गया है। इस फर्जी पत्र में कहा गया है कि उच्च शिक्षा विभाग ने फाइनल ईयर की परीक्षा ऑफलाइन कराने के निर्देश दिये हैं। मॉनिटरिंग सेल ने इस पत्र को फेक न्यूज करार देते हुए अलर्ट किया है।

पत्र के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग के उपसचिव ने यह आदेश जारी किया है। पत्र में महाविद्यालयों को उच्च शिक्षा का स्तर गिरने का हवाला देते हुए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय वापस लेने और ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिये गए हैं। मॉनिटरिंग सेल ने इस फर्जी पत्र बताया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं ऑनलाइन कराने के निर्देश जारी किये हैं। शरारती तत्वों ने इसके विपरीत यह फर्जी पत्र तैयार कर सोशल मीडिया में जारी किया था जिसे मॉनिटरिंग सेल ने पकड़ लिया।

Check Also

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वर्ष 25-26 में अर्जित किया 55 करोड़ का शुद्ध लाभ – प्रीतपाल बेलचंदन

बैंक की 111वाँ वार्षिक आमसभा प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न THE CG NEWS दुर्ग। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!