द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग के पुराना स्थित बस स्टैंड में इस साल हज़रत बाबा सैय्यद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह की प्रसिद्ध दरगाह शरीफ पर सालाना उर्स पाक कार्यक्रम (एकता उत्सव) मनाया जाएगा। इसकी तैयारी के सिलसिले में सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि 25 मई से चार दिवसीय सालाना उर्स पाक मनाया जाएगा।
कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा ने कहा कि कोरोना काल के चलते पिछले दो वर्षों में उर्स पाक का आयोजन नहीं हो पाया था। इस साल उर्स पाक का चार दिवसीय कार्यक्रम हमेशा की तरह एकता उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
कमेटी के महासचिव रऊफ कुरैशी ने जानकारी देते हुए कहा कि 25 मई को शाही संदल निकाला जाएगा। 26 मई, 27 मई व 28 मई को कव्वाली का जंगी मुकाबला होगा, जिसमें हिंदुस्तान के ख्यातिनाम राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय कव्वालों को आमंत्रित किया जा रहा है। इन कव्वालों की सहमति मिल चुकी है। 29 मई को सुबह 7 बजे कुल की फातिहा होगी।
अध्यक्ष की अनुमति से संदल चादर निर्णायक मंडल, प्रचार-प्रसार, कार्यालयीन प्रभार, लंगर प्रभार आदि की जिम्मेदारी कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को सौंपी गई है। इस अवसर पर दरगाह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हाजी साजिद अली, हाजी इस्माईल बेग शाद, सैय्यद रज्जब अली, लक्ष्मण सिन्हा, अबरार पुवार, रज़ा खोखर, अमज़द अली, अजय शर्मा, मो. असलम परवेज़ खान, बबलू साबिर चौहान, मोहम्मद असलम नत्थानी, ज़ाकिर अली, डॉ अशफ़ाक़ मिर्ज़ा, मोनू पाल, अनीश हाशमी, शेख रज़्ज़ाक आदि उपस्थित थे। यह जानकारी प्रचार सचिव शेख अब्बास द्वारा दी गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
