Breaking News

निषाद समाज कर्मठ व परिश्रमी समाज : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बोरेन्दा में “छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय निषाद समाज परसुलीडिह केसरा” द्वारा आयोजित महासभा में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत इष्ट देव भक्त गुहा निषाद और रामचंद्र भगवान की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि निषाद समाज एक कर्मठ व परिश्रमी समाज है। निषाद समाज सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक दृष्टि से विकास की ओर अग्रसर बताते हुए कहा कि निषाद समाज एक ऐसा समाज है जो समाज सेवा के लिए हर समय प्रथम पंक्ति में खड़ा रहता है।

सीएम ने कहा कि समाज की प्रगति और चिंतन मनन के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इससे समाज के लोगों के बीच में आपसी समन्वय स्थापित होता है और समाज विकास की ओर अग्रसर रहता है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निषाद समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। शिक्षा,रोजगार से लेकर समाज के परंपरागत मत्स्य व्यवसाय के लिए शून्य प्रतिशत में ऋण मत्स्य विभाग के द्वारा मुहैया करा रही है। उन्होंने समाज के लोगों को इस दिशा में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए और इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों को बताया शासन की योजनाओं का लाभ लेकर कृषक खेती की जमीन को मनरेगा से लोग तालाब में परिवर्तित कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में मछली पालन में 9% की वृद्धि हुई है मत्स्य बीज उत्पादन में 13% की बढ़ोतरी हुई है।

इस अवसर पर गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने निषाद समाज के उपस्थित लोगों को शासन की मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा देने के लिए और समाज के लोगों के उत्थान के लिए धन्यवाद कहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, निषाद समाज के जिला अध्यक्ष घनश्याम निषाद, देवकुमार निषाद, बी.आर. निषाद, देवनाथ निषाद, ईश्वर निषाद, सुरेश निषाद, रमन टिकरिया, राजेश ठाकुर, कमलेश ठाकुर, योगेश्वरी साहू, बहुर निषाद व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!