Breaking News

विधायक ने किया साइंस कॉलेज में एक करोड़ की लागत से स्वशासी प्रकोष्ठ भवन का लोकार्पण : 85 लाख से निर्मित मिनीमाता छात्रावास का लोकार्पण भी किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में एक करोड़ की लागत से नवनिर्मित स्वशासी प्रकोष्ठ भवन का लोकार्पण विधिवत पूजा अर्चना के साथ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व विधायक अरूण वोरा के करकमलों से हुआ। वोरा ने आज ही 85 लाख की लागत से निर्मित मिनीमाता छात्रावास का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की। इस मौके पर प्राचार्य आर एन सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, देवेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में वोरा ने आश्वासन दिया कि डीएमएफ फंड से महाविद्यालय परिसर में मिनरल वाटर प्लांट लगाने का कार्य किया जाएगा और  लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रवेश द्वार से महाविद्यालय के अंदर की सड़क का डामरीकरण कराया जाएगा। वोरा ने कहा कि साइंस कालेज प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय है। इस महाविद्यालय की प्रगति हेतु शासन कटिबध्द है। महाविद्यालय उत्तरोत्तर प्रगति करें इसके लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आशुतोष सिंह ने कहा कि जनभागीदारी समिति महाविद्यालय के विकास के लिए कटिबध्द है।

वोरा ने नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर स्थित विशाल हॉल का अवलोकन करते हुए गुणवत्ता युक्त निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक भवन का निर्माण होने पर महाविद्यालय के कार्यकलापों को करने में सुविधा होगी। मिनीमाता छात्रावास के निर्माण से दूरदराज क्षेत्रों से आकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को महाविद्यालय परिसर में रहकर शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी।

मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत 

भवन लोकार्पण के बाद महाविद्यालय के टैगोर हॉल में सत्र 2019-20 व 2020-21 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। महाविद्यालय में सभी विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को प्रतिवर्ष की तरह तामस्कर परिवार द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थियों और दानदाताओं द्वारा अपने पारिवारिक सदस्यों की स्मृति में विभिन्न संवर्गों में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। योगा के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय योग कार्यशाला में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने हेतु पुरस्कार प्रदान किया गया। एनसीसी कैडेट्स को आरडीसी (रिपब्लिक डे कैम्प) में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने हेतु पुरस्कृत किया गया। रेडकास में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 5 स्वयं सेवकों को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद और कीडा में महाविद्यालय का राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार वितरित करते हुए वोरा ने कहा कि आप सभी विद्यार्थी जीवन के एक महत्वपूर्ण समयकाल में हैं। यह निर्णायक समय है, जहां से आपका भविष्य सुनिश्चित होता है कि आप किस दिशा में जा रहे हैं और क्या करना चाहते हैं। इसका निर्धारण यहीं से होता है। आप सभी अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पुरजोर तरीके से प्रयास करें। वोरा ने सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी। नव संवत्सर 2079 नवरात्रि के अवसर पर भी वोरा ने सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रोफेसर व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। मंच संचालन डॉ. ओ.पी. गुप्ता ने किया।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!