- 8 अप्रैल से शिवरीनारायण में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
- राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा किया गया है आयोजन
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
जिला स्तरीय मानसगान प्रतियोगिता 3 अप्रैल को दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित पुरानी गंज मंडी परिसर में शाम 4 बजे से शुरू होगी। जनपद स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता में विजेता रही मानस गान मंडलियां जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन अरुण वोरा करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू होंगे।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सजोने का अभिनव प्रयत्न संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता मंडलियों को पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग जनपद की विजेता वक्रतुंड मानस परिवार विनायकपुर, पाटन जनपद की विजेता नूतन मानस मंडली धौराभाठा और धमधा जनपद की विजेता जयशीतला मानस मंडली कंडरका शामिल होंगी। विजेता मानस मंडली शिवरीनारायण में 8 अप्रैल से तीन दिनों तक राज्य स्तरीय मानस मंडली रामायण गायन प्रतियोगिता में भाग लेगी। यहां सभी जिलों के विजेताओ की मानसगान प्रतियोगिता होगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal