Breaking News

चैत्र नवरात्र पर्व : पंचमी में महाभिषेक, कन्यापूजन, कन्याभोज, महाआरती का आयोजन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर गंजपारा, दुर्ग द्वारा 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक 12 वां वार्षिकोत्सव और चैत्र नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंचमी के अवसर पर महाअभिषेक, कन्या पूजन, कन्याभोज व महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

पंचमी के अवसर पर सुबह 9 बजे मन्दिर परिसर में आचार्य विक्रांत दुबे व पंडित आकाश दुबे द्वारा महाअभिषेक, हवन, पूजन व आरती की गई। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू व उनका परिवार मुख्य जजमान थे। उन्होंने पूरे परिवार के साथ अभिषेक किया।

समिति के सदस्य राहुल शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे मन्दिर परिसर में कन्यापूजन कर कन्याभोज कराया गया, जिसमें 51 कन्या माताओं को कन्या भोज कराया गया। शाम 7 बजे मन्दिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पाण्डेय के सानिध्य में 108 पूजा थाल व 108 दीपों से माता की महाआरती की गई। उपस्थित धर्मप्रेमियों ने आरती की थाल लेकर माता की आरती की।

कार्यक्रम में अशोक राठी, राजेश शर्मा, बसन्त शर्मा, महेश टावरी, मनोज भूतड़ा, नरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, योगेन्द्र शर्मा बंटी, मनोज गुप्ता, पिंकी गुप्ता, निर्मल शर्मा, राजू पुरोहित, राहुल शर्मा, सोनल सेन, तारणी ढीमर, सरिता शर्मा, अनिता अग्रवाल, सरोज जोशी, ममता टावरी, मनीषा राठी, पायल जैन, नवकार परिसर, इंदू भूतड़ा, नीलू पण्डा, अर्चना शर्मा, सरिता शर्मा, चंचल शर्मा, सुमन शर्मा, किरण शर्मा, शिशु शुक्ला, ईशान शर्मा, आशीष मेश्राम, सोनल सेन, दीपक धर्मगुढी, व समिति के सदस्य और धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!