Breaking News

वोरा की पहल पर विकास कार्यों के लिए डीएमएफ से 48 लाख रु. मंजूर : पेयजल सप्लाई वाल्व और स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन के रेनोवेशन पर खर्च होगी राशि

  • सभी काम समय पर पूरा करें : गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें : वोरा 
  • पेयजल सप्लाई वाल्व के लिए 28 लाख रु मंजूर : दीपक नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन के लिए 20 लाख की अतिरिक्त मंजूरी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की अनुशंसा पर दुर्ग शहर में डीएमएफ फंड से विकास कार्यों के लिए  लाख रुपए मंजूर किये गए हैं। वोरा ने प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर से दुर्ग शहर में पेयजल सप्लाई व्यवस्था के तहत वाल्व के लिए 28 लाख रुपए और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपक नगर में भवन निर्माण आदि के बचत कार्यों के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति देने की मांग की थी। खनिज न्यास मद की बैठक में दोनों कार्यों के लिए राशि मंजूर कर ली गई है।

वोरा ने बताया कि इससे पहले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल दीपक नगर का भवन बनाने एक करोड़ 55 लाख रुपए मंजूर करने के बाद तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा जेआरडी शासकीय स्कूूल ( गवर्नमेंट स्कूल ) भवन का रेनोवेशन करने एक करोड़ 50 लाख रुपए, आदर्श कन्या स्कूल भवन का रेनोवेशन व अन्य सुविधाओं के लिए 36 लाख रुपए स्वीकृत किये गए हैं।

वोरा ने बताया कि शिवनाथ मुक्तिधाम का कायाकल्प करने 15 लाख रुपए की मंजूरी भी डीएमएफ से दिलाई गई है। वोरा ने संबंधित कार्यों की निर्माण एजेंसियों से कहा है कि सभी निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए। निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी तरह की शिकायत नहीं होनी चाहिए। सभी विकास कार्य पूरा होने पर शहर के छात्र-छात्राओं को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!