Breaking News

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 1 मई को कैबिनेट की बैठक : 14 नगर निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना का भी शुभारंभ करेंगे

  • प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में भी सीएम होंगे शामिल

द सीजी न्यूज

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 1 मई को सुबह 11 बजे उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक के बाद सीएम निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 2.10 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के बीटीआई मैंदान शंकरनगर में आयोजित प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे।

नागरिकों को घर बैठे निवास प्रमाण पत्र, जाति, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, दुकान पंजीकरण जैसी कई सेवाएं मिलेंगी

प्रथम चरण में मुख्यमंत्री मितान योजना प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में लागू हो रही है। नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उनके घर पर मितान के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उनके डोर-स्टेप पर प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली इस योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित आवेदकों को प्रमाण पत्र ’मितान’ द्वारा उनके घर पर प्रदान किए जाएंगे।

इस योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ के नकल के लिए अनुरोध, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, दुकान पंजीकरण, भूमि की जानकारी, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे प्रदान की जाएंगी।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!