- महापौर व आयुक्त ने अपील की : छूटे हुए लोग वैक्सीन लगवाने जरूर पहुंचे
- कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने में दे सहयोग
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाई। नगर निगम क्षेत्र में कोविड-19 से बचाव के लिए प्रत्येक वार्डों में 1 मई से टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल और निगम आयुक्त प्रकाश सर्वें ने अधिकारियों को वार्डों में शिविर लगाकर कोविड-19 टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। 1 मई से वार्डों में शिविर लगाकर 12 से 14 वर्ष, 15 से 18 वर्ष, 18 से 59 वर्ष, 60 वर्ष से पार व हेल्थ केयर वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर को प्रथम व द्वितीय डोज के साथ प्रीकॉशन डोज दिया जाएगा।
इन वार्ड क्षेत्रों में लगेंगे शिविर
1 व 2 मई को जोन एक के जुनवानी चौहान टाउन, वार्ड 2 स्मृति नगर आरोग्य निकेतन, वार्ड 3 शिव मंदिर मॉडल टाउन, वार्ड 4 सियान सदन नेहरू नगर, वार्ड 5 अटल आवास सामुदायिक भवन कोसा नगर, वार्ड 6 मुकबधिर शाला प्रियदर्शिनी परिसर पूर्व व आश्रय स्थल, वार्ड 7 सियान सदन राधिका नगर, वार्ड 8 कृष्णा नगर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, वार्ड 9 एसएसके भवन लक्ष्मी मार्केट राजीव नगर, वार्ड 10 सामुदायिक भवन शक्ति चौक लक्ष्मी नगर, जोन तीन वार्ड 32 बैकुंठधाम सुदर नगर गुरूद्वारा, वार्ड 33 केम्प दो राष्ट्रीय विद्यालय, वार्ड 34 वीर शिवाजी वार्ड दुर्गा विद्यालय केम्प 2, वार्ड 35 शासकीय प्राथमिक शाला दुर्गा पारा, वार्ड 36 श्याम नगर नवीन प्राथमिक शाला श्याम नगर, वार्ड 37 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संत रविदास नगर, वार्ड 52 शिव मंदिर सेक्टर 3, वार्ड 54 दक्षिण पावर हाउस स्टेशन सेक्टर एक, जोन 4 वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर शासकीय आईटीआई नया भवन, वार्ड 42 गौतम नगर पंचशील उमा शाला खुर्सीपार, वार्ड 43 पीएचसी बापू नगर, वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण वार्ड निर्मला रानी विद्यालय, वार्ड 45 बीएसपी कन्या माध्यमिक शाला बालाजी नगर खुर्सीपार, वार्ड 46 दुर्गा मंदिर शासकीय प्राथमिक शाला लेबर कॉलोनी व वार्ड 47 राधाकृष्ण मंदिर न्यू खुर्सीपार में उप स्वास्थ्य केंद्र खुर्सीपार में कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
5 व 6 मई को : जोन एक अंतर्गत वार्ड 11 फरीद नगर के निजामी चौक, वार्ड 12 रानी अवंती बाई कोहका कर्मा भवन बजरंग पारा, वार्ड 13 शासकीय स्कूल के पास पीएचसी कोहका, वार्ड 16 शासकीय पूर्व कन्या माध्यमिक शाला सुपेला, वार्ड 17 शाउमाशा सुपेला नेहरू भवन, वार्ड 18 बजरंग मंच बस्ती कॉंट्रेक्टर कॉलोनी, जोन 2 वार्ड 14 शांति नगर दशहरा मैदान, वार्ड 15 अंबेडकर नगर एसएसके व आंगनबाडी केंद्र, वार्ड 19 राजीव नगर कोहका में राम जानकी मंदिर, वार्ड 20 सांस्कृतिक भवन वैशाली नगर, जोन 4 वार्ड 48 दुर्गा मंदिर वार्ड, वार्ड 49 अंडा चौक भवन सुभाष मार्केट, वार्ड 50 शाउमाशा सेक्टर 11, वार्ड 51 नवीन शासकीय प्राथमिक शाला शिवाजी नगर, में शिविर लगाए जाएंगे।
7 व 11 मई : जोन 2 के वार्ड 21 सरस्वती शिशु मंदिर कैलाश नगर जलाराम के पीछे कैलाश नगर कुरूद, वार्ड 22 लीला मंच कुरूद, वार्ड 23 शासकीय प्राथमिक शाला घासीदास नगर, वार्ड 24 शाउमाशा हाउसिंग बोर्ड, वार्ड 25 कम्युनिटी हॉल सूर्यकुंड तालाब जवाहर नगर, वार्ड 26 शाप्राथमिक शाला रामनगर मुक्तिधाम, वार्ड 27 छग सदन शास्त्री नगर, वार्ड 28 चैता मैदान प्रेम नगर, वार्ड 29 वार्ड कार्यालय वृंदानगर, जोन 3 के वार्ड 30 शासकीय उमाशा केम्प एक, वार्ड 31 जेपी नगर हाई स्कूल, वार्ड 55 हाउस लीज कार्यालय सेक्टर 2, वार्ड 56 गणेश मंच सेक्टर दो, जोन 4 के वार्ड 39 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुभाष नगर, वार्ड 40 मंगल बाजार छावनी, वार्ड 41 शिवमंदिर राजीव नगर छावनी, जोन 5 वार्ड 57 महाराष्ट्र भवन सेक्टर 4, वार्ड 58 दुर्गा मंच सडक 27 सेक्टर 4 वेस्ट, वार्ड 59 सतविजय ऑडिटोरियम सेक्टर 5, वार्ड 60 बीएसएनएल ऑफिस सेक्टर 5 को टीके लगाए जाएंगे।
12 व 13 मई को : जोन 5 वार्ड 61 दुर्गा मंच एचएससीएल कॉलोनी सेक्टर 6, वार्ड 62 शाउमावि सेक्टर 6, वार्ड 63 उत्कल संस्थान सेक्टर 6, वार्ड 64 नगर सेवा विभाग टाउनशिप टीए बिल्डिंग सिविक सेंटर सेक्टर 10, वार्ड 65 गुड़िचा मंच एवेन्यू सेक्टर 10 टीके लगाए जाएंगे।
14 व 18 मई को : जोन 5 हनुमान मंदिर के पास सड़क 18 सेक्टर 7, वार्ड 67 रेलवे टिकिट काउंटर स्टेशन सेक्टर 7 भिलाई, वार्ड 68 भिलाई नायर समाज स्कूल सेक्टर 8, वार्ड 69 पीजी नर्सिंग कॉलेज सेक्टर 9 हास्पीटल सेक्टर व वार्ड 70 में सियान सदन मिलन चौक हुडको में कोविड-19 के टीके लगाए जाएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
