- मितान योजना में घर तक पहुँचाई जाएगी नागरिक सेवाएं
- 14 नगर निगमों में घर बैठे मिलेंगी जन्म प्रमाण पत्र , विवाह ,निवास, आय, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं की घर पहुँच सुविधा
- मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर करना होगा कॉल
- सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति
- मितान योजना की सारी प्रक्रिया होगी डिजिटल
द सीजी न्यूज
मितान योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों , दिव्यांगों और निरक्षरों को घर बैठे आसानी से कई प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी , शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा और अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी। इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया और आसान होगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
