Breaking News

श्रम दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के साथ बैठकर खाया बोरे बासी : प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में कई बड़े ऐलान किये

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज श्रम दिवस पर श्रमिकों के साथ बैठकर बोरे बासी खाया। राज्य के मंत्रियों, विधायकों, निगम-मंडल, आयोग के पदाधिकारियों ने भी श्रम दिवस के अवसर पर एक साथ बोरे बासी खाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्रमिक सियान योजना में सियान मजदूरों को एकमुश्त 10 हजार रूपए दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि ई रिक्शा के लिए महिलाओं को 50 हजार की जगह 1 लाख का अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में अब तक लाभ लेने के लिए बेटियों की उम्र 18 वर्ष 6 माह निर्धारित थी। इसे बढ़ाकर 18 वर्ष से 21 वर्ष किया जा रहा है।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!