द सीजी न्यूज
दरअसल शिक्षक नगर दुर्ग निवासी वीरेंद्र शर्मा ने सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट देखने के बाद मितान योजना के तहत टोलफ्री नंबर पर फोन किया। उनकी शादी 27 नवंबर 2020 को हुई थी लेकिन उन्होंने विवाह प्रमाण पत्र नहीं बनाया था। मुख्यमंत्री मितान योजना को लेकर सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट देखने के बाद वीरेंद्र ने टोल फ्री नंबर पर अपने विवाह से संबंधित डीटेल जानकारी दी। इसके बाद कुछ ही घंटों में उनका प्रमाण पत्र तैयार हो गया और मितान ने उनके घर पहुंचा दिया।
आज दुर्ग नगर निगम द्वारा मितान योजना का पहला प्रमाण पत्र जारी होने के बाद सीएम ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मितान रुकेगा नहीं। इनसे मिलिये ये है दुर्ग के वीरेंद्र शर्मा। इन्होंने मेरा ट्वीट देखने के बाद टोलफ्री नंबर पर फोन किया और चंद घंटे के भीतर ही मितान ने उनके घर जाकर विवाह प्रमाण पत्र दे दिया।
’मुख्यमंत्री मितान योजना’ के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे मिलेंगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
