द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह राजपुर में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अधिकारियों से जिले की विकास योजनाओं पर चर्चा की। राजधानी से पहुँचे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सीएम भूपेश बघेल ने जिलेवासियों की सुविधा के लिये संचालित विकास योजनाओं और कार्यक्रमो को सफलतापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए।

सीएम ने अधिकारियों से परिचय लेने के बाद खुशनुमा पारिवारिक माहौल में एक-एक योजनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों की परेशानियों और काम में आ रही दिक्कतों के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि शासन की ओर से नियमानुसार हरसंभव मदद की जाएगी।