Breaking News

शहर में जनसमस्या समाधान शिविर 9 मई से : अधिकारी-कर्मचारियों की टीम फौरन करेगी समस्याओं का समाधान

  • जनप्रतिनिधि और अधिकारी वार्ड भ्रमण भी करेंगे

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ आम नागरिकों को राज्य शासन की योजनाओं का लाभ देने और निगम से सम्बंधित मूलभूत समस्याओं/ मांगों का निराकरण करने के लिए वार्ड स्तर पर 9 मई से “जनसमस्या समाधान शिविर” का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के 60 वार्डों में नगर निगम द्वारा लोगों की समस्याओं को सुनने और त्वरित निराकरण करने के लिए वार्डों के क्लस्टर  बनाकर जन समस्या समाधान शिविर लगाया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि नगर निगम दुर्ग की सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 60 वार्डों के क्लस्टर में आयोजित शिविर में पेयजल, स्ट्रीट लाइट, टैक्स, निराश्रित पेंशन, राशन कार्ड, सफाई कार्य, गुमास्ता लायसेंस, नामांतरण व शासन की योजनाओं से सम्बंधित समस्याओं और मांगों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

नगर निगम की राजस्व टीम और जल प्रदाय शाखा की टीम सहित स्ट्रीट लाइट, टैक्स, निराश्रित पेंशन, राशनकार्ड, सफाई कार्य, गुमास्ता लायसेंस, नामांतरण व शासन की योजनाओं से सम्बंधित समस्याओं और मांग से संबंधित आवेदन नागरिक प्रस्तुत कर सकते हैं। वार्ड में लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल निराकरण किया जाएगा। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। नगर निगम द्वारा सभी वार्ड पार्षदों को सूचित कर दिया गया है, ताकि शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।

जनसमस्या समाधान शिविर का शेड्यूल

9 मई – चंद्रशेखर आजाद स्कूल पंचशील नगर – वार्ड क्रमांक 56, 1 और 2

10 मई – गया बाई स्कूल – गया नगर दुर्ग, वार्ड क्रमांक 3, 4, और 5

11 मई – शासकीय तिलक स्कूल बैगा पारा दुर्ग – वार्ड नंबर 6, 7, 8

12 मई – पंडित मोतीलाल नेहरू स्कूल शंकर नगर – वार्ड नंबर 9, 10, 11

13 मई – तुला राम स्कूल आर्य नगर – वार्ड 12, 13

 17 मई – शासकीय स्कूल सिकोला भाठा – वार्ड 14, 15, 16

 18 मई – मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय उरला – वार्ड 57, 58

 19 मई – शीतला मंदिर शांति नगर – वार्ड 17, 18, 19

20 मई – मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय आदित्य नगर – वार्ड 20, 21, 22

23 मई – सिंधी धर्मशाला स्टेशन रोड – वार्ड 23, 24, 25, 26

24 मई – यादव छात्रावास दुर्ग – वार्ड 27, 28, 29

25 मई – महात्मा गांधी स्कूल मोती काम्पलेक्स दुर्ग – वार्ड 30, 31, 32

26 मई – कंडरा भवन शिव पारा – वार्ड 33, 34, 35,

27 मई – मोहन बाल मंदिर गंजपारा दुर्ग – वार्ड 36, 37, 38

30 मई – डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन कसारीडीह – वार्ड नंबर 39, 40, 41

31 मई – शासकीय प्राथमिक शाला कसारीडीह स्कूल – वार्ड 42 43 44

1 जून – स्वामी विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर – वार्ड 45, 46

 2 जून – शासकीय गुरु नानक स्कूल रायपुर नाका – वार्ड 47, 48

3 जून – मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय बोरसी – वार्ड 49, 50, 51, 52

6 जून – शासकीय प्राथमिक शाला पोटीयाकला – वार्ड 53 54

 7 जून – साहू भवन बजरंग चौक – पुलगांव वार्ड 55

8 जून – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कातुलबोड – वार्ड 59 और 60

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!