• सीएम ने छात्रा की सराहना की
  • कहा – कोई काम छोटा नहीं होता, काम पर गर्व करना चाहिए

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सरमना में भेंट-मुलाकात के दौरान साइंस सब्जेक्ट के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही निर्धन छात्रा छाया मिश्रा ने सहायता की मांग की। छाया ने बताया कि वह बर्तन माँजकर पढ़ाई कर रही है। वह झोपड़ी में रहती है,जहां शौचालय भी नही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छाया को योजनाओ से लाभान्वित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। मुख्यमंत्री ने छाया की सराहना करते हुए कहा कि कोई काम छोटा नही होता। मेहनत से सफलता मिलती है, खुशहाली आती है। अपने काम पर गर्व करना चाहिए और सम्मान से जीना चाहिए।